चंदौलीब्रेकिंग

बच्चे शिक्षित होंगे तो होगा अंबेडकर का सपना पूरा, अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं – डॉ. बिनोद कुमार

परिवर्तन न्यूज चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को कमालपुर स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी डॉ. बिनोद कुमार ने पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम व डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।इसमें संगठन की मजबूती बनाने व आगामी 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर जयंती मनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया किया। वही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को गांव गांव पहुंचाने का निर्देश दिया गया। और कहा कि अंबेडकर का सपना पूरा तभी होगा जब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी इस लिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं।

वाराणसी मंडल प्रभारी डॉ. बिनोद कुमार ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचने की जरूरत है। पार्टी हमेशा दबे कुचले समाज के लोगों को उत्थान करने का काम करता है। संगठन को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाना होगा। कार्यकर्ताओं के बल पर ही बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ के हड्डी होते है। आप सभी को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास विपक्षी को कराना होगा। आज सभी पार्टियों की नजर हमारे वोटो पर पड़ी हुई है। बसपा आज मजबूती से आगामी चुनाव लड़ने जा रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक संगठन के हित में कार्य करना होगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान,जिला सचिव राजेश कुमार, विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा,मनोज उपाध्याय, मुरलीधर राम,रमेश धनवारी, अनिल कुमार रामकेवल अवस्थी, उमापति, बाबूलाल, उमाकांत, फरीद अली,संजय प्रधान, अचैवर बिंद आदि रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks