
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज मे गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह फतेह सिंह जुझारू सिंह के त्याग बलिदान को नमन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने छात्रों से आह्वान किया कि हमें बीर बालकों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपनी संस्कृति धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए आत्म बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वयंसेविका अंजू यादव ने बीर बालकों के शहादत का बड़ा ही मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक रियासत अली, नियामत अली, आसिफ अंसारी, विनोद विश्वकर्मा तथा भारी संख्या में स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।