
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बुधवार को सकलडीहा में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डा. आम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया। कहा कि संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस सदैव् लड़ती रहेगी।

अंत में धरहरा पहुंचकर कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार पांडेय साजू के पिता चन्द्रबली पांडेय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, अरूण कुमार द्विवेदी,अजीत पांडेय, मुकेश नंदन,व्यापारी नेता नागेन्द्र गुप्त,रत्नेश गुप्ता,मेहताब अहमद,राधेश्याम जायसवाल,इमरान,रामअशीष राय आदि मौजूद रहे।