
सकलडीहा कृषि उपकेन्द्र पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा के राजकीय कृषि बीज गोदाम पर मंगलवार को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के किसानों को तिलहन के फायदे बताते हुए इसकी खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसानों को मिनी किट का वितरित किया गया। कृषि अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न तिलहन फसल उगाने पर बल दिया।
किसान नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा बाजारों में बिक रहा विभिन्न खाद्य तेल में आए दिन मिलावट की शिकायत मिलती रहती है। यह तेल लोगो के घरों तक पहुंच रहा है। जो भोजन के जरिए हम ग्रहण कर रहे है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इससे बचने के लिए खुद तिलहन की खेती करने की आवश्यकता है। शासन नि:शुल्क मिनी किट वितरण भी कर रही है। इसको खेतो में बुआई कर शुद्ध तेल का सेवन किया जा सकता है। जो काफी फायदेमंद होगा। इस दौरान किसानों को सरसों,तुरिया, अलसी के बारे में विस्तृत जानकारी और बुआई का समय बताया गया। करीब 53 किसानों को सरसों का मिनी किट देकर खेती करने को प्रेरित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ललिता कुमारी,अच्छे कुमार,गौतम कुमार मौर्या, बिनय कुमार मिश्रा,प्रदीप कुमार सिंह रहे।