चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

नाली निर्माण कार्य न होने पर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

चहनियाँ। मथेला बाजार में फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य तो कर दिया लेकिन नाली का निर्माण नहीं किया ही गया। जबकि सड़क बनाने से पहले हर जगह नाली का निर्माण किया गया है। नाली निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली निर्माण की मांग की।

तिरगांवा हसनपुर से चंदौली तक फोरलेन हाइवे सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। मथेला में हाइवे निर्माण के दौरान नाली का निर्माण किया ही नही गया है। ग्रामीणो ने कहा कि मथेला में फोरलेन हाइवे सड़क का निर्माण कार्य कर दिया गया है। लेकिन नाली निर्माण किया ही नही। जो ग्राम प्रधान द्वारा नाली का निर्माण किया गया था उसे भी ध्वस्त कर दिया। सड़क किनारे सैकड़ो लोग निवास करते है। जो पानी निकासी नही हो पा रही है। जैसे तैसे घरों में हो रहे इकठ्ठे पानी को बाहर फेंका जा रहा है।

ग्रामीण श्याम सुंदर मौर्य,कमला विश्वकर्मा,असलम अली,राजेन्द्र यादव,जावेद अली,प्रदीप विश्वकर्मा,अमरनाथ विश्वकर्मा,मुक्तार पाठक,मुरारी पाठक,वंशीधर,दुलारी देवी,राधिका देवी,हमीदुन निशा ने जिलाधिकारी का ध्यान ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली निर्माण की मांग किया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!