उत्तर प्रदेशखेलचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

अल्बानिया में चल रहा अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के विश्वजीत मौर्य 55 किलो में लाया ब्रॉन्ज मेडल

अल्बानिया। 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अल्बानिया देश में अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप मे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बबलू) नेतृत्व मे भारत के विश्वजीत मौर्य ने 55 किलो ग्रीको रामन मे कांस्य पदक जीत कर भारत देश का तिरंगा विदेश मे भी फहरहा दिया है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एस.ए.आई.) के सीनियर डेवलपमेंट ऑफिसर (रेसलिंग) विपिन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित 15 अक्टूबर 2024 को जारी पत्र के अनुसार अंडर-23 इंडिया टीम फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल वर्ग में प्रतिभाग कर रही है। दोनों वर्गों में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन कुश्ती टीम के कोच के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान सूबेदार मेजर कृष्णकान्त यादव को नियुक्त किया गया है।

ग्रीको रामन कोच कृष्णकांत यादव के नेतृत्व में भारत ने विदेश में भी अपना तिरंगा फहराते हुए विश्वजीत मौर्य ने 55 किलो ग्रीको रामन में कांस्य पदक लाकर भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। जिससे हर भारतवासी गौरवान्तरित महसूस कर रहे हैं। ग्रीको रामन कुश्ती का समापन हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बबलू) जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी हमें और बड़ी जीत की तलाश है। अभी फ्रीस्टाइल कुश्ती खेल होना बाकी है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!