
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में एक बार फिर तीन दिन से जल निगम की पाइप सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से टूट गया है। कस्बा सहित आसपास के हजारों उपभोक्ता पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। विभागीय ठेकेदार कर्मियों की लापरवाही से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। अवर अभियंता ने शुक्रवार की देर शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का भरोशा दिया है।
सकलडीहाकस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर,बलारपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों में टिमिललपुर स्थित जल निगम की टंकी से तीन लाख लीटर प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति पच्चास हजार से अधिक उपभोक्ताओ के घरों में पानी जाता है। बीते तीन दिनों से जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण कस्बावासियों से लेकर स्कूल,बैंक, विद्युत कर्मी सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी नित्य कि्रया के लिये परेशान है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय ठेकेदार कोरमपूर्ति कर रहे है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, अनूप जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्त, दिलीप गुप्ता आदि व्यापारी नेताओं ने शीध्र पेयजल आपूर्ति शुरू नही करने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
इस बाबत अवर अभियंता उदयराज गुप्ता ने बताया कि दो जगह पाइप क्षतिग्रस्त होगया था। एक जगह ठीक करा दिया गया है। दूसरे जगह को सुबह तक ठीक कराकर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा।