
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
धीना। थाना क्षेत्र के करजरा गांव में शनिवार की शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के अजय प्रजापति का इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।वही पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
करजरा गांव निवासी शंभू प्रजापति व अजय प्रजापति का घर से कुछ दूरी पर खेत है। शंभू प्रजापति घर पर परचून की दुकान व अजय प्रजापति आटो चलाकर घर का जीविकोपार्जन करते है। बीते दो माह पूर्व खेत के समीप बाउंड्री कराने के लिए नींव खुदवा रहे थे। तभी गांव निवासी नरेंद्र सिंह अपने पोल्ट्री फार्म पर जाने वाले रास्ते को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया। इससे शंभू प्रजापति के बाउंड्रीवाल का कार्य बंद हो गया। शनिवार की शाम अजय प्रजापति नींव से मिट्टी निकाल रहा था। तभी नरेंद्र सिंह व अजय प्रजापति में विवाद हो गया। जो देखते ही देखते दोनो पक्षों से जमकर लाठी डंडे व फावड़ा चलने लगा।
मारपीट में एक पक्ष से 45 वर्षीय शंभू प्रजापति, 38 वर्षीय अजय प्रजापति व दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय नरेंद्र सिंह, बेटे अभिषेक सिंह, आशीष सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो भाइयों शंभू प्रजापति, अजय प्रजापति को चन्दौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर अजय प्रजापति का हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि रविवार को इलाज के दौरान अजय प्रजापति का वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सीओ सकलडीहा रघुराज ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। पुलिस ने मौके पर आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई। गांव में घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट में एक पक्ष से एक युवक की मौत हो गई।इसमें नामजद तीन आरोपियों में एक आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।