चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

गंदगी के अंबार से पटा शिव सरोवर: आयोजकों में रोष 

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलिपुर का प्राचीन शिव सरोवर बीते कई दिनों से गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। जबकि आगामी 15 नवंबर को देव दिवाली का आयोजन सरोवर के घाटों पर किया जाता है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीण और देव दिवाली कार्यक्रम आयोजकों में भारी रोष है।

सकलडीहा के शिव सरोवर पर हर साल दिवाली के बाद डाला महाछठ पर्व का आयोजन होता है। इसके बाद देव दिवाली का भव्य दिपोत्सव काआयोजन गायत्री परिवार और दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से किया जाता है। डाला महाछठ पर्व के समापन के बाद सरोवर में जगह जगह घाटों के किनारे गंदगी का अंबार फैला हुआ है। जिसके कारण दिपोत्सव कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में भारी रोष व्याप्त है। दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जानते हुए भी अनजान बने रहते है। जबकि हर साल सरोवर की साफ सफाई के लिये बताया जाता है। इसके बाद भी अधिकारी तो दूर सफाई कर्मी भी नदारत है।

कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,संत सेठ,महेन्द्र गुप्ता, रामअशीष राय, डा.रमाशंकर वर्मा, दीपक श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों से सरोवर की साफ सफाई कराने की मांग किया है।

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने सुबह से कर्मचारियों को भेजकर साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!