चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

संगठन के मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जरूरी- सागर कन्नौजिया

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी धानापुर पूर्वी मंडल की संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान का सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का आवाहन किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि सागर कन्नौजिया मंडल चुनाव अधिकारी व जिला चुनाव सह अधिकारी प्रमोद पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
मंडल चुनाव अधिकारी सागर कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की बात को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम होता है। भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन का सदस्य बनाए ताकि आने वाले समय में भाजपा को अधिक सशक्त बनाया जा सके।जिला चुनाव सह अधिकारी प्रमोद पटेल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने के लिए सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निभानी होगी।भाजपा ही प्रदेश व देश को विकास से जोड़ने का काम कर सकता है। भाजपा के नीतियों से भारत की संस्कृति,एकता व अखंडता को मजबूती मिल रही है।

इस दौरान, हरिवंश उपाध्याय, राजेश तिवारी, रामजी तिवारी,सतीश पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, रणविजय सिंह, संजय मिश्रा, दिलीप त्रिशूलिया,जूली सिंह, संगीता गुप्ता,गणेश अग्रहरि,विकास गुप्ता रामजन्म गोंड, सहित कार्यकर्ताओ सहित सेक्टर संयोजक, सभी मोर्चो के अध्यक्ष शक्तिकेंद्र केंद्र चुनाव अधिकारी सहित बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!