
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में नाला और सड़क निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से मनमानी ढ़ग से चिन्ह लगाकर जेसीबी से खोदाई किये जाने को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मानक से अधिक जेसीबी से खोदाई किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी खोदाई कर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा में बीते दो साल से सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्य चल रहा है। जिसके कारण आये दिन व्यापारियों के सामने कारोबार प्रभावित होने पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दो साल से सकलडीहा में मात्र एक से डेढ किलोमीटर सड़क और नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा मनमानी किया जा रहा है। कही नाला का निर्माण कराकर सड़क खोद दिये जाने से दुकानों पर ग्राहकों व बच्चों के आने जाने में समस्या हो रही है। तो कहीं रास्ता बंद कर दिये जाने से दर्जनों ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। यही नही मानक से अधिक नाला निर्माण के लिये जेसीबी से खोदाई कर छोड़ दिये जाने से रोजी रोटी का संकट खड़ा हेा गया है। विरोध जताने पर अधूरा नाला छोड़कर कहीं और काम लगा दे रहे है।
कई दिनों तक दुकानें बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, संत सेठ,बाबूजान अहमद, गोलू यादव, मंटू मिश्रा, आनंद पांडेय ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग किया है।
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बुलाकर शीध्र ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।