
आकाशीय बिजली के कारण सकलडीहा सहित कई गांव की घंटों आपूर्ति ठप
जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर खेल ग्राउंड से लेकर सड़क झील में तब्दील
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। बारिश के कारण शनिवार को दोपहर बाद सकलडीहा में मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा की सड़क और खेल ग्राउंड झील में तब्दील हो गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर सकलडीहा कस्बा से लेकर विद्युत उपकेन्द्र में भारी जलभरॉव है। वही आकाशी बिजली चमकने से कई विद्युत पोल की इंसुलेटर भ्रष्ट हो गया। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रहा।

दो दिन से हो रही बारिश के कारण सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर विद्युत उपकेन्द्र, खेल ग्राउंड, सकलडीहा पीजी कॉलेज, तहसील रोड, ब्लॉक रोड में जलभरॉव की स्थिती हो गयी है। कॉलेज रोड, खेल ग्राउंड और विद्युत उपकेन्द्र झील में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से रूचि नही दिखाने के कारण सड़कों पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। वही आकाशी बिजली के कारण ईटवा गांव से लेकर ओरवां ताल में कई खंभों का इंसुलेटर खराब हो जाने के कारण घंटों आपूर्ति ठप रहा।
इस बाबत एसडीओ विद्युत सतीश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीध्र ही विद्युत आपूर्ति किया जायेगा।