
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मधुबन के बहोरिकपुर में विकास कार्य का फ़ोटो युक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री का शिलापट्ट अराजक तत्त्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम पंचायत मधुबन के बहोरिकपुर में ग्राम पंचायत की ओर से घुरहू ब्रम्ह बाबा के मंदिर से वकील पाण्डेय के खेत तक 100 मीटर इंटरलाकिंग का कार्य 2022-23 में हुआ था। इस कार्य का शिलान्यास तत्कालीन स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से शिलापट्ट लगाया गया था। जिसको अवांछनीय तत्वों ने उखाड़ कर तोड़ दिया। तो फिर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंटी पाण्डेय ने बीते रविवार को दोबारा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय और ग्राम प्रधान उर्मिला पाण्डेय का फोटो शिलापट्ट लगवाया। लेकिन यह भी अराजकता की भेंट चढ़ गया। इसको अवांछनीय तत्वों ने फिर उखाड़ कर छह टुकड़ो मे तोड़ कर 200 मीटर दूर गंदगी में फेंक दिया। यह सूचना जैसे ही ग्रामीणो को मिली वह आक्रोशित हो गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंटी पाण्डेय ने इसकी लिखित शिकायत सदर कोतवाली में देते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग किया है।