चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

विधायक सुशील सिंह ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

परिवर्तन न्यूज चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को आधा दर्जन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद केन्द्रों पर किसानों के फसल बेचने पर समस्या आने पर प्रभारी को सख्त निर्देश दिया। इसमें सोगाई ,सिधना, चिरईगांव, अरंगी, अदसड आदि क्रय केंद्र शामिल रहे।

उन्होंने धान क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देश दिया कि फसल की खरीददारी में किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।
मंडी समिति व पीसीएफ के द्वारा बनाएं गये धान खरीद केंद्रों पर स्टाक रजिस्टर देखने के साथ ही खरीद के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि किसानों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिया। शासन के मंशा के अनुरूप किसानों के फसल को आसानी से क्रय केंद्र पर खरीदने का काम किया जाए। किसानों के गाड़ी कमाई को केंद्रों पर बेचने में दिक्कत आने पर संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई किया जाएगा। क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या किसी का उत्पीड़न किया गया तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान कड़ी मशक्कत करके फसल पैदा करता है।

किसी भी धान क्रय केन्द्रो पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जाने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।वहीं चिरईगांव क्रय केंद्र धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी को फटकार लगाए। निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर किसानों को केंद्रों पर परेशान न किया जाए।

इस मौके पर केंद्र प्रभारी अशोक सिंह, विनीत कुमार,भैया लाल यादव,संतोष सिंह मंडल अध्यक्ष, संतोष बिंद मंडल अध्यक्ष, शिवकुमार मौर्य,मृत्युंजय सिंह दीपू, संत विलास सिंह, शिवशंकर मौर्य आदि रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!