
चंदौली। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी जोरोसोर से चल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक शिव भक्त प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

26 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन 3 बजे शाम होगा। शिव भक्त ने बताया कि जनपद ही नहीं प्रदेश स्तर तक के शिव भक्त शिव गुरु महोत्सव में भाग लेने के लिए उपस्थित होंगे।इसकी जानकारी शिव शिष्य संतोष कुमार गुप्ता (बथावर) ने दिया है।