अध्यात्मउत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

26 दिसंबर को वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से विराट शिव गुरु महोत्सव आयोजन: शिव शिष्या बरखा आनंद शिव की महिमा पर देंगी अपना प्रवचन

परिवर्तन न्यूज चंदौली

बबुरी। क्षेत्र के पटनवा गांव में आगामी गुरुवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें शिव शिष्या बरखा आनंद शिव की महिमा पर अपना प्रवचन देंगी। उक्त कार्यक्रम पूरी तरह से अध्यात्म पर ही आधारित है। उक्त जानकारी जिला शिव कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने सोमवार को गोधना स्थित एक लॉन में दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना, जागरण, कीर्तन और शिव चर्चा के साथ होगा। इसमें हरिंद्रानंद की पुत्रवधू बरखा आनंद शिव महिमा पर अपना विचार व्यक्त करेंगी। बताया कि कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति का मन प्रबल सांसारिक आकर्षण के कारण स्वहित में लगा है। इससे समाज टूटने की स्थिति में है। व्यक्ति के मन को आत्मा के तल पर विकसित करने की आवश्यकता है। ताकि मानव मन संकीर्णताओं से निवृत्ति पा सके। साथ ही व्यक्ति का मन परम तत्व तक विकास पा सके। इसी धर्मनिरपेक्ष विधा का नाम अध्यात्म है और गुरु इसके आलोक स्तंभ हैं। कहा कि गुरुओं के गुरु पद के अवस्थापन का प्रमाण हमारे वेद, पुराण, ग्रंथ, उपनिषद, शास्त्रों आदि में वर्णित है। संसार के प्रत्येक व्यक्ति को शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने के उद्देश्य को लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर सचिव आरएस पाल उर्फ बबलू, रामविलास गुप्ता, प्रेम शंकर विश्वकर्मा, कमलेश यादव, सुभाष, रामवृक्ष, शांति देवी, विमल, तेतरा, उर्मिला, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!