
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। धानापुर से आने वाली तहसील मुख्यालय फीडर पर रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहा। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर कस्बावासियों को समस्या से निजात मिला। बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल सहित अन्य समस्या से कस्बावासी परेशान रहे।
सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर दो सब स्टेशन संचालित होते है। ग्रामीण सब स्टेशन पर चंदौली से विद्युत आपूर्ति होती है। तहसील उपकेन्द्र को धानापुर से विद्युत आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह से तकनिकी फाल्ट के कारण घंटो आपूर्ति बाधित रहता है। रविवार को सुबह 7 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने से कस्बा में पेयजल की समस्या का संकट खड़ा होगया। यही नही घरों में पानी का अभाव होने पर नित्य क्रिया को लेकर लोग परेशान रहे। स्कूल की छुट्टी होने के कारण महिलाओं को बच्चों को तैयार करने जहां समस्या नहीं हुई। लेकिन पानी की समस्या को लेकर घर की महिलायें काफी परेशान रही। स्नान ध्यान भी लोग समय से नही कर पाये। दुकानदार कर्मचारियों से पानी की व्यवस्था में जुटे रहे। कस्बावासियों ने आये दिन विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग किया है।
इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि धानापुर से आने वाली सप्लाई में फाल्ट होने पर आपूर्ति दोपहर तक बंद रहा। ठीक होने पर शुरू करा दी गयी है।