चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज: 9 जनवरी को नामांकन और 17 जनवरी को चुनाव व परिणाम

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी को किया जायेगा। 9 जनवरी को नामांकन और 17 जनवरी को चुनाव व परिणाम की घोषणा किया जायेगा। चुनाव को लेकर सोमवार को भी अधिवक्ता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी यंशवंत सिंह यादव ने बताया कि सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर 19 दिसम्बर से 4 जनवरी 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया गया। मतदाता शुल्क जमा होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन 7 जनवरी को किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी को होगा। इसके बाद 9 जनवरी को नामांकन 10 बजे से 2 बजे तक होगा। 10 जनवरी को जांच व वापसी दो बजे तक किया जायेगा। इसके बाद 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देरशाम तक परिणाम की घोषणा किया जायेगा।

अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव में उतरे दिग्गज अधिवक्ता

चुनाव अधिकारी की ओर से अध्यक्ष पद के लिये 20 वर्ष सदस्यता वर्ष निर्धारित किया गया। महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिये सदस्यता वर्ष 10 साल,सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पर पांच वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो वर्ष, कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य पांच पद पर 20 साल, कार्यकारिणी में 6 पद के लिये 10 साल की सदस्यता वर्ष अनिवार्य किया गया है। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर अभी से चुनाव मैदान में दिग्गज उतर गये है। जिसके कारण चुनावी सरगमी तेज हो गया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!