
कार्यदायी संस्था के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार एसडीएम कार्यालय पर धरना पर बैठे
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित चंदा पुलिया निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से हो रही हीला हवाली को लेकर किसानों में आक्रोश है। शनिवार को किसानों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे। अधिकारियों की ओर से शीध्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन देने पर किसानों ने पत्रक देकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर किसानों ने कार्यदायी संस्था और पीडब्ब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

किसानों ने आरोप लगाया कि टिमिलपुर प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप चंदा पुलिया का निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था की ओर से हीला हवाली किया जा रहा है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में बीते दिनों किसानों ने पुलिया के समीप धरना दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह मुन्ना ने कहा कि किसानों का धरना शुरू होते ही अधिकारी तहसील से नदारत हो गये। नाला का उंचाई और चौड़ाई बढ़ाये नहीं जाने से टिमिलपुरा,तेंदुई,ताजपुर,बथावर,दरियापुर, इब्राहिमपुर,रेवसा, घरचित,सरेहुआ कला व सरेहुआ खुर्द सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में जल निकासी की समस्या से किसानों की फसल बर्बाद हो रहा है। इसके बाद भी अधिकारी व कार्यदायी संस्था सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहा है। आक्रोशित किसानों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का निस्तारण और गरीबों को कंबल वितरण कराने की मांग किया।
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बताया गया है। शीध्र समस्या का समाधान किया जायेगा।
इस मौके पर किसान नेता रामअवतार सिंह,मनोज यादव,गोपाल सिंह, रंकज सिंह,फेकू यादव,रामविलास मौर्या,राधेश्याम शुक्ला, विभूति नारायण तिवारी, राधेश्याम शुक्ल सहित अन्य किसान और महिलायें रही।