चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

किसानों ने पुलिया निर्माण को लेकर तहसील पर दिया धरना

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप चंदा पुलिया सकरा होने से दर्जनों गांव का पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गयी है। जिसे लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी बीते कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को पुन: किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम ने समस्या का शीध्र समाधान कराने का भरोशा दिया। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारी महिलाओं को कंबल दिलाने की मांग उठाया।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीते दो साल से सकलडीहा में सड़क और नाला निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था की मनमानी के कारण सकलडीहा,टिमिलपुर,ताजपुर, घरचित,सेवखर कला, सेवखर खुर्द सहित कई गांव के किसान पानी निकासी की समस्या को लेकर परेशान है। बीते दिनों किसानों के साथ सकलडीहा विधायक पीएन सिंह यादव और कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने धरना प्रदर्शन किया। अधिकारी बार बार निर्माण हो जाने का आश्वासन दे रहे है। लेकिन कार्यदायी संस्था पुलिया की चौड़ाई और उंचाई बढ़ाने को लेकर मौन साधे हुए है।

इसके अलावा सकलडीहा में डाकघर के समीप पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। सकलडीहा राजवाहा के समीप आधा पुलिया बनाकर छोड़ा गया है।  जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या होती है। आये दिन जाम भी लगता है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिया निर्माण कार्य शीध्र शुरू कराने की मांग किया।

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा ने महिलाओं को कंबल दिलाने का भरोशा देते हुए निर्माण कार्य शीध्र पूरा कराने का भरोशा देकर धरना समाप्त कराया।

इस मौके पर किसान नेता रामअवतार सिंह,मनोज यादव,गोपाल सिंह, रंकज सिंह,फेकू यादव,रामविलास मौर्या,राधेश्याम शुक्ला, विभूति नारायण तिवारी, राधेश्याम शुक्ल,सुशील, रामदेवी सहित अन्य किसान और महिलायें रही।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!