चंदौलीब्रेकिंग

झमाझम बारिश के कारण सकलडीहा में चारों तरफ जलमग्न

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। तीन दिन बाद उमस और गर्मी भरी धूप से बुधवार को शाम चार बजे से छह बजे तक हुई झमाझम बारिश से लोगो को काफी राहत मिली है। वही भारी बारिश के कारण सकलडीहा में मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा और तहसील मार्ग सहित खेल मैदान जलमग्न हो गया है। बारिश का पानी का निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घर और दुकानों में पानी जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जबकि जलभरॉव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने सांसद और विधायक को भी अवगत कराया है।

शाम को चार बजे से हुई बारिश के कारण, सधन तिराहा, सकलडीहा चंदौली मार्ग, सकलडीहा स्टेशन मार्ग, तहसील मार्ग और इंटर कॉलेज सम्मे माता मंदिर मार्ग से लेकर खेल मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया। जबकि बारिश को लेकर अधिकारी नाला और बाहा की साफ सफाई का निर्देश दिया था। इसके बाद भी जलभरॉव की समस्या से निजात नहीं मिला। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लम्बे समय से व्यापारी जलभरॉव की समस्या से जूझ रहे है। व्यापारियों की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने भी विरोध प्रदर्शन किया। यही नही व्यापार मंडल के दूसरे गुट के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद को भी पत्रक देकर पूर्व में अवगत कराया था। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। भारी बारिश के कारण व्यापारियों के दुकान और घरों में पानी घुसने से आक्रोश है। खेल मैदान पूरी तरह से जलमग्न होगया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। बीडीओ केके सिंह ने शीध्र ही समस्या का समाधान कराने का भरोशा दिया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!