
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। भारतीय किसान अवस्थी संगठन के नेताओ ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर विरोध किया। एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर मांगों के समर्थन में पत्रक सौपा । किसानों ने आरोप लगाया कि श्रीकांतपुर (शाहीदगांव) में सरकारी तालाब, खेल मैदान व खादगढ्ढा पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इसकी शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुआ। किसानों ने अतिक्रमण नही हटाये जाने पर चार फरवरी को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
किसान नेताओ का आरोप था कि श्रीकान्तपुर (शाहीदगांव) में तालाब,खेल मैदान और खाद गढ्ढा है। इसपर भू-माफिया नजर गढ़ाए हुए है। जिसपर तेजी से अतिक्रमण कर घर और मड़ई के साथ ही विभिन्न रूप से घेरा बंदी कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इससे गांव का पानी और बच्चो का खेलना बंद हो गया। लोगों का पानी अब घरों में लग रहा है। जिसकी शिकायत तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस पर किया गया। इसके बाद भी राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। किसान नेताओ ने एसडीएम से मांग किया अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाय। नही तो 4 फरवरी से बड़ा आंदोलन होगा।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में कमलेश सिंह (टनमन),अरुण कुमार तिवारी,अंजनी तिवारी,संदीप शर्मा,वशिष्ट राम,मेवा चौहान सहित दर्जनों किसान नेता और किसान मौजूद रहे।