चंदौलीब्रेकिंग

पुलिया निर्माण को लेकर एक हजार बीघा खेतों में नर्सरी कार्य प्रभावित

सकलडीहा राजवाहा और दुर्गापुर ईटवा बाहा में पानी नही आने से किसान परेशान

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। दुर्गापुर ईटवा बाहा पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुलिया निर्माण कार्य शुरू है। जिसके कारण सकलडीहा राजवाहा में पानी नही छोड़े जाने के कारण बाहा से लेकर मुख्य राजवाहा पानी के अभाव में सूखा पड़ा हुआ है। इससे एक दर्जन से अधिक गांव के एक हजार वीघा खेत में नर्सरी का कार्य प्रभावित है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने पानी की व्यवस्था नही करने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण को लेकर दुर्गापुर ईटवा बाहा को पाट दिया गया है।

चंदौली से सकलडीहा बाया सैदपुर घाट तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जिससे जगह जगह पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के क्रम में दुर्गापुर ईटवा बाहा का चौड़ीकरण कार्य बीते एक सप्ताह से चल रहा है। आरोप है कि चौड़ीकरण के कारण दुर्गापुर ईटवा बाहा को पाट दिया गया है। यही नही सकलडीहा राजवाहा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण  तेन्दुई, दुर्गापुर, मोहनपुर, ईटवा, विशुनपुरा, पंडुकपुर, गोहदा,सकलडीहा, नागेपुर, बलारपुर, ओनालव, अमावल, खोर फुल्ली, मनियारपुर सहित दर्जनों गांव के एक हजार से अधिक बीघा पानी के अभाव में सूखा पड़ा है। पानी के अभाव में नर्सरी कार्य प्रभावित होने से किसानों में भारी आक्रोश है।

किसान नेता जितेन्द्र तिवारी, मनोज यादव, राढ़ू यादव, रंकज सहित अन्य किसानों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और कार्यदायी संस्था के खिलाफ भड़ास निकालते हुए जिला प्रशासन से राजवाहा में पानी शीध्र नहीं छोड़े जाने की मांग किया। शीध्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!