क्राइमचंदौलीब्रेकिंग

दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हुई हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

परिवर्तन न्यूज डेस्क
Story By- नीरज अग्रहरि
चंदौली। जनपद के धानापुर बस स्टैंड पर गुरुवार को दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी मुटुन यादव के रूप में हुई है। वह धनुषधारी बस के मालिक थे, जो अवही से बनारस रूट पर चलती है। दिनदहाड़े हत्या की घटना धानापुर थाना की चंद्र दूरी पर कस्बा में होने पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठने लगी है घटना की जानकारी के बाद परिजनों में आक्रोश हो गया और चहनिया धानापुर मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया है।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी मुटुन यादव रोजाना की तरह बस स्टैंड पर हिसाब-किताब करने बाजार में पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां उनके जबड़े और सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर हथियार लहराते हुए ब्लॉक की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने धानापुर- चहनिया मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks