
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीह। पेड़- पौधों की इंसान के जीवन में काफी अहमियत है। पर्यावरण संरक्षण में इनका अहम योगदान है। हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वाल खास में वृक्षारोपण के अवसर पर कही। साथ में ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते है। जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है वहां बरसात अच्छी होती है। आज के समय में हरे पेड़ों की कटाई हो रही है, ऐसा भी नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए।
पेड़ तो लग रहे है, लेकिन सुरक्षा के अभाव में वह तैयार नहीं हो पा रहे है। इसलिए जरूरी है कि उनके सुरक्षा का भी संकल्प लिया जाए।
खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एपीओ अभिनव पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी गणेश अहीर, ग्राम प्रधान नंदलाल सिंह यादव, अमित सिंह प्रधान प्रतिनिधि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।