
चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील अंतर्गत आवाजापुर निवासी किसानों के मसीहा मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह की बिजली की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना के पश्चात सकलडीहा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पर किसान यूनियन के सदस्य व ग्रामीण की जबरदस्त भीड़ उपस्थित हो गई।
आपको बताते चले की चंदौली जिले के किसानों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह द्वारा लगातार अधिकारियों के सम्मुख उठाते हुए इसका निस्तारण कराया जाता था।
वहीं क्षेत्र में नाली की समस्या, माईनारो की समस्या, चकरोड की समस्या, हो या नहर सफाई की समस्या इन सभी बिंदुओं पर उनके द्वारा लगातार तहसील दिवस से लेकर जिला अधिकारी तक पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जब तक वादों का निस्तारण नहीं होता, तब तक लड़ाई लड़ने का कार्य जा रहा था। इतने जुझारू और कर्मठ नेता के एकाएक आकस्मिक मृत्यु से लोग स्तब्ध हैं। वहीं इस घटना से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिससे लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।