चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

सकलडीहा में भारत बंद का नही दिखा असर,बसपाईयों ने किया नारेबाजी

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा मे भारत बंद का कोई खास असर नही दिखा। यहा लगभग सभी दुकानें खुली रही। हालांकि बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डा. आम्बेडकर चौराहे पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए एसी एसटी कोटे में क्रीमी लेयर का विरोध किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शांति व्यवस्था के लिहाज से कोतवाल संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने एसी एसटी में क्रीमी लेयर लागू करने का आदेश दिया है। इसके विरोध में बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दल इसके विरोध में 21 अगस्त को 14 घंटे का भारत बंद का आह्वान किया है। इसी को लेकर बसपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने सकलडीहा बाजार का भ्रमण कर बंदी में सहयोग की अपील किया। लेकिन पुलिस की सक्रियता से सकलडीहा में बंदी सफल नही हो पाई। बसपा नेता अम्बेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर सभा किया। और इस फैसले को संविधान विरोधी बताया। और केंद्र सरकार से इसमे दखल देने की मांग किया।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती सहित दर्जनो बसपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल संजय कुमार सिंह,धर्मदेव सिंह सहित पुलिस और पीएसी के जवान डटे रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!