चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक: निडर होकर मनाये दिवाली और छठ का त्योहार

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। आगामी दिनों दिवाली, धनतेरस,डाला छठ सहित विभिन्न पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार चौकसी बरती जा रही है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर महिला दरोगा पुलिस टीम के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थान और गांवों में मिशन शक्ति और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त बुके लेट भी वितरण किया गया।

शासन की ओर से महिला उत्पीड़न और अपराध को रोकने के लिये लगातार कवायद किया जा रहा है। जिससे महिलायें आत्मनिर्भर के साथ निडर होकर अपने अधिकार के प्रति कही आ जा सके।। इसके लिये लगातार महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला पुलिस प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। मंगलवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज, सकलडीहा पीजी कॉलेज, कस्बा, नागेपुर, टिमिलपुर आदि प्रमुख बाजारों में महिला दरोगा गुड़िया यादव पुलिस टीम के साथ महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। इस दौरान 112, 1090 सहित विभिन्न मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के प्रति जागरूक किया। इस बाबत महिला दरोगा गुड़िया यादव ने बताया कि महिलाये निडर होकर त्योहार मनाये। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्प लाइन नंबर पर फोन करे पुलिस हर पल महिलाओं की सहायता के लिये तैयार है। इस मौके पर महिला पुलिस सरोज देवी,नेहा सहित अन्य रही।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!