
चंदौली। जिले के चहनियां से मुगलसराय मुख्य मार्ग पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। पूरा 19 किलोमीटर तक विगत 10 वर्ष से मार्ग क्षतिग्रस्त है। सबसे बुरी स्थिति इस मार्ग पर चहनियां कस्बा में है।
चहनियां से लेकर मुगलसराय तक की दूरी लगभग 19 किलोमीटर है। जो जनपद की सबसे खराब सड़क है। पूरा 19 किलोमीटर तक मार्ग गढ्ढे में तब्दील हो गयी है। जो विगत 10 वर्षों से खराब पड़ा है। मार्ग की हालत ऐसी है कि लोग इस पर चलना छोड़ दिये है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण ज्यादातर लोग सकलडीहा होते हुए लंबी दूरी तय करके मुगलसराय जाते है।
इस मार्ग पर सबसे बुरी स्थिति चहनियां कस्बा की है। कस्बे में मार्ग पर कीचड़ व पानी से लोगो का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। दो पहिया वाहन वाले गिरकर घायल हो रहे है।