चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

8 करोड़ श्रमिकों को शीध्र मिलेगी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी दर: अनिल राजभर

केन्द्र सरकार के इस फैसले का उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी दरे को जल्द से जल्द लागू करने की कही बात

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। केंद्र सरकार की श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से बीते माह श्रमिकों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिससे प्रदेश के पंजीकृत 8 करोड़ 39 लाख श्रमिकों को काफी सहुलियत होगा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश में शीध्र ही मुख्यमंत्री के माध्यम से श्रमिकों के लिए बढ़ी न्यूनतम मजदूरी दर शीध्र ही लागू करने की बात कही है।  नई मजदूरी दरें एक अक्तूबर से केन्द्र सरकार की ओर से लागू हो गयी है।

केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसमे अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन,अर्द्धकुशल के लिए 868 रुपये प्रतिदिन, कुशल लिपिक एवं शस्त्र रहित चौकीदार के लिए 954 रुपये रोजाना तथा उच्च कुशल एवं शस्त्र सहित चौकीदार के लिए 1035 रुपये रोजाना होगी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ 39 लाख पंजीकृत है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से मजदूरों के जीवन को बहुत बड़ा बदलाव होगा है। उत्तर प्रदेश के मजदूर अब आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे।

6 हजार कामदार श्रमिकों को बिदेशों में भी मिलेगी काम

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि मेरे श्रम मंत्रालय की ओर से बीते वर्ष 5000 हजार मजदूरों को विदेशों में भेजा गया है। 1500शेष है। उन्हें भी भेजने की प्रक्रिया चल रहा है। इसके अलावा 6000 नये कामदारो को विदेश भेजा जायेगा। एक मजदूर को एक लाख 38 हजार रूपये एक माह का मानदेय मिलेगा। इसके लिये श्रम विभाग में श्रमिको को पंजीयन कराना होगा। इसके बाद श्रममंत्रालय उत्तर प्रदेश की ओर से श्रमिकों को अवगत कराया जायेगा।

इनलोगों को मिलेगा बढ़ी दरों का लाभ

कुशल श्रमिक, अर्धकुशल,साधारण मजदूर, मनरेगा, भवन निर्माण, श्रमिक,कारपेंटर,इलेक्ट्रिशियन ,खेतो में काम करने वाले मजदूरों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी से कम देने वालों के खिलाफ अपराधिक कार्रवाई की जायेगी।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!