चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

टूटी नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों ने आन्दोलन की दी चेतावनी

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा।  इंटर कॉलेज के छात्राओं की प्रवेश द्वार से लेकर सम्मे माता मंदिर मार्ग पर गंदा नाला कई जगह टूटा हुआ है। जिसके कारण नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण और व्यापारियों की बार बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी से लेकर ग्राम सभा सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने टूटी नाला निर्माण शीध्र नही होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया है।

छात्राओं के प्रवेश द्वार पर गंदा नाला का ढ़क्कन महीनों से टूटा पड़ा है। जिसके कारण साइकिल से आने वाली छात्रायें अक्सर गिरकर चोटिल हो रही है। इसके अलावा सम्मे माता मंदिर मार्ग पर गंदा नाला का ढ़क्कन साफ सफाई के लिये खोलकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण मार्ग पर नाबदान का पानी बह रहा है। सम्मे माता मंदिर पर जाने वाली महिलाओं को नाबदान के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नही नाबदान का पानी आसपास के खेतों में जाने से कृषि कार्य प्रभावित है।

आरोप है कि क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रूपये खर्च कर बगैर मानक का सकरा नाला निर्माण करा दिया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा गिट्टी गिराकर सीओ कार्यालय के पास नाला पाट दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने टूटी हुई नाला और जलभरॉव की समस्या दूर नही होने पर बुधवार से पूर्व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। व्यापार मंडल ने चेताया कि तत्काल समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जबकि नाला निर्माण को लेकर दो बार क्षेत्रीय विधायक और अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था।

इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि पुलिस परीक्षा के कारण व्यवस्ता थी। शीध्र ही समसया कराया जायेगा।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!