
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। स्थानीय कस्बा में ब्राह्मण समाज की बैठक राकेश दुबे उर्फ पुमपुम दुबे के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें समाज को मजबूत करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वहीं सर्वसम्मति से संरक्षक हरिवंश उपाध्याय को संरक्षक,अध्यक्ष संजय मिश्रा को व महामंत्री राकेश दुबे उर्फ पुमपुम दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।ताकि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास करा सके।

हरिवंश उपाध्याय ने कहा कि किसी भी समाज को मजबूत करने के लिए संगठन की बहुत बड़ी जरूरत है। संगठन की मजबूती से ही समाज को नई दिशा दिया जा सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक हरिवंश उपाध्याय,मार्गदर्शक मंडल में जटाशंकर दुबे,बसंत मिश्रा, नागेंद्र दुबे, सजीवन मिश्रा को बनाया गया। जबकि अध्यक्ष संजय मिश्रा,उपाध्यक्ष संदीप दुबे,कोषाध्यक्ष अनिल मिश्रा,महामंत्री राकेश दुबे, सूचना मंत्री आशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप दुबे, सौरभ दुबे अखिलेश दुबे सहित मंत्री मुकुंद दुबे,अतुल दुबे,शुभम दुबे व संगठन मंत्री रोहित दुबे, गौतम दुबे का चयन किया गया।वही मीडिया प्रभारी ऋतुराज मिश्रा को बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है। इसके लिए मै पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। संगठन के मजबूती के लिए जीवन प्रयत्न काम करता रहूंगा। हम सभी संगठित होकर समाज को मजबूत कर सकते है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखलाने का काम करना होगा।