
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के महुंजी गांव में पुनः सर्वे कराकर चकबंदी कराने का ग्रामीणों ने मांग किया है। ताकि किसानों को समस्या से निजात मिल सके। चेताया की आगामी 1 अक्टूबर तक जिला प्रशासन द्वारा पुनः सर्वे कराकर चकबंदी नहीं कराया गया तो आगामी 2 अक्टूबर को महुंजी गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर पर आमरण अनशन किया जायेगा।
महुंजी गांव में बीते कई सालो से चकबंदी प्रक्रिया को किसान गलत बताते है। किसानों की मांग है कि गंगा नदी व नाले के किनारे की 200 मीटर तक की भूमि को बाढ़ प्रभावित मानते हुए चकबंदी प्रक्रिया से पृथक रखा जाए। इसको देखते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी चन्दौली रविंद्र सिंह,चकबंदी अधिकारी शशि प्रताप सिंह,सहायक चकबंदी अधिकारी नीरज सिंह ने बीते 27 अप्रैल 2022 को महुंजी गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर जांच पड़ताल किया। जिसमे जांच टीम ने बताया कि प्रस्तावित चकबंदी योजना का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। इसमें सुधार किया जाना संभव नहीं है।
किसानों की शिकायतों को देखते हुए वर्तमान प्रस्तावित व पुष्टिकृत चकबंदी योजना को निरस्त कर गांव में नदी के कटान की वर्तमान स्थिति के अनुसार सर्वे कराकर प्रारंभ से चकबंदी कार्यवाही किया जाना उचित होगा। उक्त जांच रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी उप संचालक चकबंदी चन्दौली को पत्र संख्या 279 पीके दिनांक 27 अप्रैल 2022 को दिया गया। बावजूद आज तक महुंजी गांव में पुनः सर्वे कराकर चकबंदी प्रक्रिया नहीं किया गया। इसको देखते हुए किसानों का प्रतिनिधि मंडल जयप्रकाश सिंह के साथ मिलकर बीते 31 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पुनः सर्वे कराकर चकबंदी प्रक्रिया कराने का मांग किया है।बावजूद किसानों को मांगो को पूरा नही किया जा रहा है।

किसान जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 1 अक्तूबर तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो 2 अक्तूबर को महुंजी गांव में ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर के पर आमरण अनशन करूंगा।
इस मौके पर रामशरण सिंह, बलिराम सिंह, शनि सिंह आदि रहे।