अध्यात्मचंदौलीब्रेकिंगशिक्षा

ग्रामीणों ने सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर का सुंदरीकरण करने की किया मांग

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर सकलडीहा सहित आसपास एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का प्रमुख सरोवर है। यहां पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक त्योहारों पर महिला आस्था और निष्ठा के साथ पूजा अर्चना करती है। जबकि इस  सरोवर पर पूर्व में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत सुंदरीकरण कराया गया। लेकिन आधा अधूरा घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण नहीं होने के कारण आस्थावान महिलाओं को डाला छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक त्योहारों पर काफी समस्या होती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख से सरोवर का सुंदरीकरण कराये जाने की मांग किया है।

बनारस स्टेट के सेनापति रहे बाबू बखत सिंह ने पांच सरोवर और पांच शिव मंदिर का निर्माण वर्षो पूर्व कराया था। जिसमें स्वंय भू कालेश्वर मंदिर और सरोवर, सकलडीहा में महेश्वर मंदिर और सरोवर इसके अलावा जमनिया और सासाराम सहित अन्य स्थानों पर कराया था। सरोवर के पानी से लोगों के घरों का खाना पकता था। लोग मंदिर में जाने से पूर्व स्नान ध्यान भी करते थे।

बीते कई वर्षो पूर्व तत्कालीन सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय और स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के पहल पर मंदिर और सरोवर का सुंदरीकरण कराया गया। लेकिन घाट का निर्माण पाथवे अधूरा होने पर आज भी सकलडीहा, नागेपुर, टिमिललपुर, तेन्दुई सहित विभिन्न गांव की महिलाओं को धार्मिक पर्व डाला छठ,जीवित्पुत्रिका व्रत,शारदीय नवरात्र,देवदिवाली सहित विभिन्न धार्मिक पर्व पर समस्या होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्राचीन सरोवर की सुंदरीकरण की मांग उठाया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है।

इस बाबत ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि सकलडीहा और नागेपुर गांव की ओर से नोड्यूज देने पर क्षेत्र पंचायत की ओर से सरोवर का सुदंरीकरण कराया जायेगा। इसके लिये क्षेत्रीय सचिव संदीप कुमार से चर्चा हुई है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!