
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। होली की त्योहार को लेकर कस्बा के अलीनगर तिराहे पर सुबह शाम जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। तिराहे के तीनों ओर से वाहनो का तांता लग गया। इसके बाद भी फोरलेन निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के लोग निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर चुप्पी साधे हुए है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम में राहगीरो और वाहन में फसे लोग काफी परेशान दिखे। जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग अनजान बने रहे।
चन्दौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियो व राहगीरो का आरोप है कि निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था सकलडीहा में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दी है। जिससे सड़क सकरा हो गया है। जिससे आए दिन अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। जब शाम को भीषण जाम लग गया। तीनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एम्बुलेस सहित वाहन फस गए। जाम ऐसा की पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वाहनो में फसे ट्रेन पकड़ने वाले यात्री काफी परेशान दिखे। वही एम्बुलेंस में फसे मरीजो के तीमारदार जल्दी जाम खुलने की आस में देखते रहे। व्यापारियो ने कहा कि जल्द कार्यदाई संस्था कस्बा में निर्माण का कार्य पूरा कर देती तो जाम से मुक्ति मिल जाती। चेताया कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि होली की त्योहार को लेकर जाम की स्थिती बनी रहती है।