
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। क्षेत्र के दिघवट माइनर में पानी नहो छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी किया। किसानों का आरोप है कि पानी न आने से रोपाई तो प्रभावित हो रहा है। रोपा हुआ धान भी सूख रहा है। चेताया कि जल्द पानी नही छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
दिघवट माइनर से फेसुडा ,नारायनपुर, डिघवट,नादरा, पौनी,कवरुआ सहित दर्जनों गांवों की खेतो की सिंचाई होती है। लेकिन माइनर में पानी नही छोड़े जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। साधन संपन्न किसान तो किसी तरह अपनी धान की रोपाई तो कर रहे है। लेकिन अधिकतर किसान माइनर पर ही निर्भर है। पानी नही होने से रोपे हुए खेत मे दरार पड़ गई है। किसानों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए है। इससे नाराज दिघवट गांव किसानों ने प्रदर्शन कर पानी छोड़े जाने की मांग किया।
विरोध जताने वालों में रामउजागिर गोंड,शंकर,रामबाबू,दीपक,रामशंकर,मुराहू, रामचंदर,रामराज,मुन्नी,चंद्रमा,जसवंत,दिनेश, रामजानकी,सुरेश, रामाश्रय,सुरेश, कमलेश,भगेलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।