अध्यात्मचंदौलीजिलाब्रेकिंग

नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओ ने लगायी गंगा नदी में आस्था की डुबकी

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

चहनियां। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगायी। नवरात्रि ब्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों देवालयों में देवी देवताओं का दर्शन पूजन कर दान दक्षिणा दिया।

चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट पर भोर से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गये। गंगा में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन पुजन कर दान दक्षिणा दिया। क्षेत्र के महड़ौरी स्थित गंगा किनारे में स्नान करने के बाद श्रृद्धांलुओ ने मां लक्ष्मी महड़ौरी देवी का पुजन दर्शन किया। टांडा घाट स्थित मां खटवारी देवी, चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित मां बंगला भगवती देवी, मटियरा में मां खखरा देवी, मथेला में मां काली देवी, रामपुर गांव स्थित मां राजराजेश्वरी देवी , खडंवारी में मां खंडवारी देवी , चहनिया गांव में मां चाहन देवी व कस्बा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पुजन अर्चन किया। वहीं बाजारों में भी काफी चहल पहल देखी गयी।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!