क्राइमचंदौलीब्रेकिंग

चंदौली: हौसला बुलंद चोरों ने ताला तोड़ लाखों की चोरी को दिया अंजाम

खड़ान गांव के मनोज सिंह का परिवार शादी से लौटा तो हुई घटना की जानकारी

चंदौली। जिले के धानापुर थाना अंतर्गत ग्राम खड़ान निवासी मनोज सिंह का परिवार बीते 12 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी में गया हुआ था। शादी से लौटकर 15 फरवरी गुरुवार को जब परिवार के सदस्य खड़ान स्थित घर पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा सामान गायब था। मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बताया कि घर में दो आलमारी में रखा कीमती सामान चोर चोरी कर लिए है।

जिसमें पहली अलमारी को तोड़कर एक सोने की सिकड़ी,10 महंगी साड़ियां, तीन सोने की अंगूठी, व एक जोड़ी सोने का टॉप्स। वहीं दूसरी आलमारी में रखा एक चांदी का कटोरा, चांदी का पान,30 हजार नगद चोर उठा ले गए।

वहीं बरामदे से एक 32 इंच एलइडी टीवी और कांडाल सेट बर्तन भी चोर ताला तोड़कर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे हल्का दरोगा जांच पड़ताल कर चले गए। मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने धानापुर थाने पर पहुंच चोरी के सामान की तहरीर दी है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी हुई एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, जाँच पड़ताल कर चोरों की पकड़ की जाएगी।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!