
चंदौली। जिले के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के नईबाजार (महेसुवा) प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में शनिवार को खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र पांडेय, अरुण कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष एवम विशिष्ट अतिथि सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, एवम् अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय के द्वारा पुष्प गुच्छ एवम् अंगवस्त्र भेंट देकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को खेल के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
प्रतियोगिता के मे 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत यादव पिपरी द्वितीय स्थान अभिषेक शर्मा मनियरपुर तृतीय स्थान आलोक यादव जमुनीपुर
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम आस्था धनउर,द्वितीय नंदना पीथपूर, तृतीय आँचल रैपुरा
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान मो. प्रशांत यादव पिपरी, द्वितीय आलोक यादव जमुनीपुर, तृतीय अमित कुमार ओनावल

बालिका वर्ग प्रथम स्थान वैशाली जमुनीपुर
द्वितीय स्थान आँचल नोनार् तृतीय स्थान नंदना नोनार
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक यादव खोर द्वितीय स्थान आशु कुमार मनियरपुर तृतीय स्थान प्रीतम मैकुट्टा 400 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान मनिशा राय जमुनीपुर द्वितीय स्थान आँचल तृतीय स्थान छोटी जमुनीपुर
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक यादव खोर द्वितीय स्थान धर्मेंद्र यादव धूसखास तृतीय स्थान आशु कुमार मनियरपुर 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आँचल रैपुरा द्वितीय स्थान मनिशा जमुनीपुर तृतीय स्थान संतोषी रैपुरा ने प्राप्त किया।
कबड्डी बालक वर्ग में जमुनीपुर विजेता एवम् नई बाजार उपविजेता रही कबड्डी बालिका वर्ग में जमुनीपुर विजेता एवम् नोनार उपविजेता रही।
वॉलीबाल बालक वर्ग में बरंगा विजेता एवम् दिघवट उपविजेता रही वॉलीबाल बालिका वर्ग में दिघवट विजेता एवम् खोर उपविजेता रही।

कुश्ती 50 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान युवराज ओनावल द्वितीय स्थान सत्यम् एवं तृतीय स्थान अरुण कुमार
कुश्ती 55 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान रितेश यादव बर्थरा खुर्द द्वितीय आदर्श कुमार बर्थरा कला तृतीय स्थान मनमेंदर कुश्ती 60 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान रंजीत डेढ़गावाँ द्वितीय रजनीश ओनावल तृतीय गुरुजीत डेढ़गावाँ
कुश्ती 65 केजी बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक कोरी द्वितीय स्थान अभिषेक जमुनीपुर कुश्ती 70 केजी सत्य प्रकाश जमुनीपुर रहे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय , मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, ए डी ओ कोपरटिव आशीष सिंह, एकाउंटेंट विजय कुमार, ग्राम प्रधानगण अमित सिंह, जय प्रकाश, टुनटुन सिंह, जितेंद्र यादव, अरुण कुमार रतनाकर, जयशंकर, देवेंद्र यादव, राजेश सिंह, राजेश यादव ,विधान चरण यादव,खेल शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग आदि उपस्थित रहे।