
चंदौली। जिले के चहनिया विकासखंड सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल चहनियां व बलुआ का नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षत मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है समूह की बहनों को लखपति दीदी ड्रोन दीदी बनाकर सरकार ने स्वालंबन के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को वर्चुवल संबोधन सुना गया।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, विजय गुप्ता, डॉ शंभूनाथ गोंड,संकठा राजभर, राजेंद्र पाण्डेय, शशिकला पाण्डेय, सोनी सिंह, भानु चौहान, विवेक द्विवेदी, सोमरू बिंद, प्रमोद चौबे,मोनू पाण्डेय, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।