
महराजगंज। भारत- नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारी आपस में खूब रंग गुलाल एक-दूसरे को लागाने के साथ साथ आपस में लोगों को मिठाइयां भी खिलायें।
सोमवार को 66 वी वाहिनी नौतनवा के मुख्यालय दो मुहानाघाट एवं सभी सीमा चौकियों में 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई, के नेतृत्व में होली त्योहार के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमाडेंट ने सर्वप्रथम जवानों को गुलाल लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात जवानों एवं अधिकारियों द्वारा एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाया गया। इसके बाद कमाडेंट 66वीं एवं जवानों ने होली के संगीत पर खूब नाचें एवं मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के अंत में जवानों में मिष्ठान वितरण किया गया एवं कमान्डेंट 66वीं वाहिनी द्वारा यह बताया गया कि अन्य प्रदेशों से अपने घर को छोड़कर आए हुए जवान जिसको इस होली त्योहार पर छुट्टी नहीं मिल पाया है वह इस एसएसबी परिवार के साथ होली त्योहार मनाया। और यह भी बताया कि हमारे लिए देश की सुरक्षा में सबसे पहले, बाद में त्योहार मनाते है।
कार्यक्रम के दौरान जगदीश प्रसाद धाबाई कमान्डेंट 66वीं वाहिनी , राम बहादुर गुरुंग, सहायक कमांडेंट, हरि मोहन मीणा सहायक कमांडेंट व भारी संख्या में जवान मौजूद रहे l