उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

सैनिक सम्मान के साथ सैन्य कर्मी को दी गयी अंतिम विदाई

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा टांडाकला निवासी सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह जिनकी मृत्यु बीते शुक्रवार की देर रात को नयी दिल्ली के आर एंड आर आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लिपटा सैन्य कर्मी का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से रविवार को उनके पैतृक निवास पर पहुंचा। जहाँ सैन्यकर्मी के अंतिम दर्शन को ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सोनबरसा निवासी शमसेर सिंह के दो पुत्रों में बड़े पुत्र मनीष कुमार सिंह वर्ष 2004 में जाट रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर चयनित होकर माँ भारती की सेवा कर रहे थे। बीते गुरुवार को अचानक पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयी दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान ही शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी थी। नयी दिल्ली स्थित सेना के हेड क्वार्टर में विभागीय कार्यवाही के बाद रविवार की अलसुबह सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां पार्थिव शरीर के साथ आये सेना के जवानों ने गारद पेश कर अंतिम सलामी दिया। उसके बाद अन्य ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित करके सैन्य कर्मी को अंतिम विदाई दिया। टांडाकला स्थित गंगा तट पर दाह संस्कार हुआ। जहाँ उनके एकलौते पुत्र साजन सिंह ने मुखाग्नी दिया। इस दौरान उपस्थित भीड़ बार बार भारत माता की जय, बन्दे मातरम, मनीष सिंह अमर रहे के जयघोष कर रहे थे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!