
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। विकासखंड क्षेत्र के बथावर गांव निवासी पहलवान वंश नारायण मौर्य का शुक्रवार रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। वंश नारायण मौर्य न केवल एक कुशल पहलवान थे। एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने जनपद में पहलवानी मे अपना कद ऊंचा किया। उनकी मौत पर समाज स्तब्ध है।
निधन की खबर सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का बथावर स्थित उनके घर पर ताता लग गया। वंशनारायण मौर्य अपने पीछे दो पुत्र और पुत्री के साथ नाती-पोता से भरा- पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके मौत की खबर सुनते ही भारी संख्या में ग्रामीण घर पर पहुंचकर पर शोक संवेदना व्यक्त किया।