चंदौलीजिलाब्रेकिंग

परिजनों संग स्नान करने गया बालक गंगा में डूबा

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय के दुल्हिया घाट पर परिजनों संग स्नान करने आया 12 वर्सीय बालक अर्पित चौबे गंगा में डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इक्कठा हो गये। वह अपने ननिहाल में अपने मौसी की गोद भराई में आया था। मौके पर पुलिस व प्राइवेट गोताखोर लगे रहे।

बगही गांव के रहने वाले राम अवध चौबे का पुत्र कक्षा 6 का छात्र है। रामअवध चौबे का निजी बिद्यालय चलाते है जिसमे अर्पित पढ़ता है। वह बलुआ सराय गांव में अपने नाना गोपाल पाण्डेय के घर आया था। शनिवार को उसके मौसी का गोद भराई थी। रविवार को सुबह अपने मां,नानी व अन्य परिजनों संग सराय के दुल्हिया घाट पर स्नान करने गये।

गंगा में पांव फिसलने पर वह चिल्लाने लगा। देखते ही देखते वह गहरे पानी मे चला गया। घाट पर ग्रामीणो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। मौके पर बलुआ पुलिस भी पहुच गयी। प्राइवेट गोताखोर शव की तलाश में लगे रहे। जाल बिछाकर शव को तलाशते रहे। पिता रामअवध,माता,अनिता देवी,बड़ा भाई किशन ,बहन श्रेया ,नाना,नानी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!