चंदौलीजिलाब्रेकिंग

हार्ट अटैक से प्रधान की मौत

प्रधान के निधन पर सांसद व विधायक सहित प्रधान संघ ने शोक संवेदना किया प्रकट

सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के राउतपुर प्रधान अनिल कुमार सिंह यादव (60) की सदर कोतवाली से घर पहुँचते ही हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। गांव के एक पंचायत को लेकर सदर कोतवाली सुबह गये हुए थे। प्रधान के निधन पर परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में प्रधान सहित अधिकारी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गया। सांसद वीरेन्द्र सिंह व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सहित प्रधान संघ ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

सदर कोतवाली के राउतपुर गांव के स्व.रामदीन सिंह यादव के तीन पुत्र स्व. अशोक सिंह यादव, अनिल सिंह यादव और सतेन्द्र प्रकाश सिंह यादव है। अनिल सिंह यादव राउतपुर के प्रधान थे। वही सबसे छोटा भाई सतेन्द्र प्रकाश सिंह (एसपी सिंह) मिर्जापुर के आरटीओ है। प्रधान अनिल सिंह यादव गांव के दो पक्षो के बीच हुए विवाद को लेकर कोतवाली गये हुए थे। सुलह समझौता कराने के बाद दोपहर में दो बजे लौटकर घर पहुंचे। अचानक सीने में दर्द होने पर आनन फानन में परिजन भोजापुर स्थित एक निजी हास्पीटल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। छोटा भाई मिर्जापुर आरटीओ एसपी सिंह, प्रधान की पत्नी चिंता सिंह पुत्र आदित्य सिंह बजरंगी, पुत्री बेबी, माधुरी, प्रतिभा, सोनम, राकेश यादव सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। गांव में चौमुखी विकास कर नया आयाम कायम किया था। लेकिन अचानक परिवार पर दु:खो का पहाड़ टूट जायेगा। किसी को पता नही था। प्रधान संघ सहित अधिकारियों ने संवेदना जताया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks