चंदौलीब्रेकिंग

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रेल कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। वही घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घायल को निजी वाहन से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां ड्यूटी के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

जानकरी के अनुसार रेलकर्मी की पत्नी सकलडीहा सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उपस्थित लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना के मंधाछ गांव निवासी शारदा नंदन पुत्र शिव कुमार प्रसाद पीडीडीयू नगर रेलवे में परिचालन विभाग में एसएम प्रथम के पद पर तैनात थे। पत्नी नूतन पटेल सकलडीहा सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं।

शारदा नंदन सकलडीहा तिराहे स्थित आवास से ड्यूटी के लिए पीडीडीयू नगर जा रहे थे। उसी दौरान बथावर पुलिया के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जीससे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल आटो में बैठाकर सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां ड्यूटी के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी स्मृति (13 वर्ष), पुत्र शिवमंगल (4 वर्ष) के साथ उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

वही इस घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता पूनम चौहान व कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने मृतक की पत्नी को ढांढस बंधाया। उक्त घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पश्चात स्थानीय प्रशासन अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!