चंदौलीप्रशासनिकब्रेकिंग

तीन नये कानून की पुलिस ने प्रधान और ग्रामीणों को दिया जानकारी

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। शासन की ओर से तीन नये कानून भारतीय न्यास संहिता 2023 जारी किया गया है। सोमवार को नवागत एसपी आदित्य लाग्हें के निर्देश पर केातवाली में प्रधान सहित ग्रामीणों को नये कानून का जानकारी दिया गया। इसके साथ ही प्रधानों को नये कानून का पंपलेट वितरण किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को नये कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील किया गया।

शासन की ओर से भारतीय दंड सहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को बदलकर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया गया है। इसके तहत विभिन्न धारा के तहत दंड और अन्य प्रावधान जारी किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में प्रधान सहित ग्रामीणों ने नये तीन कानून 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को नये कानून के बारे में जागरूक करने की अपील किया। अंत में कानून व्यवस्था बनाये रखने अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील किया।

इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, महिला दरोगा गुड़िया यादव, शिवकुमार, अमरनाथ यादव,देवप्रसाद दूबे,ग्राम प्रधान मंजू वर्मा, अमित सिंह, सुरेन्द्र यादव,बीरेन्द्र शर्मा,मोनू पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!