
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित औघड संत डगरिया सरकार की 21 वीं पुण्डतिथि धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड रामायण और भजन कीर्तन के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा का आयोजन किया गया। अंत में जरूरत मंद गरीबों को आयोजकों की ओर से कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि औघड़ संत महात्मा के दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते है। संत डगरिया सरकार का आर्शिवाद से हजारों लोगों का कल्याण हुआ है। आज भी औघड़ संत में वर्षो से जल रही धूनी की राख लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है। जिसके मात्र स्पर्श से सारे संकट दूर हो जाते है। वही भाजपा नेता कैलाश विवेक यादव ने कहा कि संतों का आर्शिवाद से जीवन का कल्याण और सुखमय हो जाता है। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी यादव चाखन यादव की ओर से आश्रम में आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया गया। अंत में अखंड भजन कीर्तन के समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर महंत मंशा गिरी,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, रामउजागिर गोंड,चाखन यादव, बृजेश बरेली, महेन्द्र राजभर पुनवासी यादव,अंशिका कुशवाहा,देवनाथ यादव,सतेन्द्र यादव, राकेश,जोगी सहित अन्य मौजूद रहे।