उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

सकलडीहा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्त्व तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में जगाया देश प्रेम का जज्बा, आजादी के रणबाकुरों को किया याद

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। बाजार में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हांथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाने का काम किया।

सघन तिराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने शहीदों के जोश व हौसले के साथ बहादुरी के कार्यों को गिनाया। कहा कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों के नमन के साथ-साथ लोगों को देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाने के लिए है। सकलडीहा की धरती आजादी के उस आंदोलन की गवाह है।

कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री भाजयुमो भानु चौहान, आशीष रघुवंशी,विकास सिंह, कुलदीप चौहान, मोनू पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, अक्षय राजभर, जुलुम तिवारी, संतोष कुमार,मेहताब अली, नीरज कुशवाहा, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!