
चंदौली परिवर्तन न्यूज़
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत कुल 124 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट और टिमिलपुर में दो स्थानों पर केविल तार के नीचे होलिका लगाया गया था। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता पुलिस फोर्स के साथ होलिका स्थल बदले जाने पर राहत का सांस लिया।
होलिका स्थल को लेकर पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी अधिकारी लगातार अलर्ट है।
टिमिलपुर और सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप लगायी गयी होलिका स्थल के उपर बिजली का केबिल होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी थी। जानकारी होते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर होलिका स्थल ग्रामीणों के सहयोग से हटाने पर विद्युत कर्मियों ने राहत की सांस लिया। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने ग्रामीणों की सूझबूझ से हटा लिया गया। इससे विजली विभाग का नुकसान होने से बच गया।

इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए सार्वजनिक संपत्ति के नीचे होलिका न जलाये जाने की अपील किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्त, केके सोनी, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, अवर अभियंता मनीष कुमार, पिंटू पांडेय, अभय कुमार आदि रहे।